झाबुआ पुलिस नागरिकों से निवेदन करती है कि:
🔴 यह मार्ग अभी निर्माणाधीन है।
🔴 इस मार्ग पर सीसीटीवी या ड्रोन कैमरों से निगरानी नहीं हो रही है।
🔴 बरसात के दौरान भूस्खलन व चट्टानों से पत्थर गिरने की घटनाएँ हो रही हैं।
🔴 आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
कुछ लोग बेरिकेडिंग लगे होने के बावजूद भी कच्चे रास्ते का प्रयोग कर रहे है, जिससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है। कृपया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी घाट से दाहोद की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग न करें क्योंकि यह अभी प्रचलन में नहीं है।
झाबुआ पुलिस