झाबुआ

मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग भोपाल के दिशानिर्देशानुसार बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) जिला झाबुआ द्वारा बाल संप्रेषण गृह झाबुआ का निरीक्षण किया गया

Published

on


जिसमें स्टाफ सहित 25 बच्चे उपस्थित मिले। समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान द्वारा बच्चों से खान-पान व शिक्षा के बारे में पूछा गया और देश-धर्म एवं संस्कृति को लेकर चर्चा की गई।सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा बच्चों के समाज में पुनर्वास पर ज़ोर देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। संप्रेषण गृह में बच्चों के लिए कंप्यूटर, ओपन जिम, पिने के पानी के लिए आर.ओ., भोजन एवं रहने की सुव्यवस्थित सुविधाओं हेतु सभी सदस्यों द्वारा अधीक्षक छग्गनसिंह बामनिया की सराहना की गई। इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती सपना भट्ट और श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया के साथ साथ किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री प्रदीप जैन एवं श्रीमती मंजुला जोशी उपस्थित थे।

Trending