भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला द्वारा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के नेतृत्व में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर के विशेष आतिथ्य में किया गया पौधारोपण।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो बच्चे एवं सरपंच गण उपस्थित रहे महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही
थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) धरती पर रहने के लिए आवश्यक है धरती पर मौजूद परिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखना और इसी क्रम में आज हरियाली महोत्सव के निमित्त सुजापुरा वन्य क्षेत्र में थांदला मंडल द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया जिसमें विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के द्वारा बताया गया कि किस प्रकार जनजाति समुदाय वन जीवन से जुड़ा हुआ है किस प्रकार पेसा कानून हमें अधिकार देता है कि हम वनों की सुरक्षा करें पेड़ पौधे लगाकर उन्हें बड़े करना या हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी में आता है
अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर द्वारा बच्चों और महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार हम शुरू से धरती मां की सेवा कर सकते हैं किस प्रकार उन्होंने इसी वन को बड़ा करने के लिए किस प्रकार से प्रयास किया आज युवाओं को भी जरूरत है कि वह भी हमारे वनों की रक्षा करें
युवा नेतृत्व संजय भाबर ने संबोधन करते हुए बताया कि जनजातीय समाज व अन्य समाज को विचार करना चाहिए कि हमें वन्य जीवन के लिए जो प्रयास बन सके वह करें एक पेड़ को बड़ा कर हम धरती मां की सेवा कर सकते हैं छोटे-छोटे बच्चों को उन्होंने कहा कि आप भी यहां आए और अपने जानवरों को यहां आने से रोके और इन पौधों को बड़ा करें ताकि वे सभी हमें शुद्ध ऑक्सीजन दे सकें और इस धरती पर पढ़ने वाले वाले ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सके
जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को स्पष्ट किया कि हमारी सरकार और हमारी पार्टी पूरे पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है और हमें भी इन प्रयासों के साथ मिलकर के काम करना चाहिए
मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सबसे निवेदन किया कि आप सभी वनों की रक्षा करें कार्यक्रम का संचालन जनपद सदस्य यशवंत बामनिया ने किया इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जिओ सदस्य भूमिका अशीष सोनी नगर परिषद अध्यक्ष बहन लक्ष्मी सुनील पणदा सुरक्षा का समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद सचिन माया सोलंकी जिला उपाध्यक्ष सुनीता नटवर पवार सुनीता भूरिया , गोलू उपाध्याय, सरपंच माजू सोहन डामोर, सब्बू डामोर, लालू अमलियार, रामचंद्र सिंघाड़, गेंदालाल भाबर, शांतू बारिया, श्री राम डामोर, गंगाजी, जितेंद्र राठौर, बलवीर सिंगड, वन रक्षक तारसिंह भाबर , मिक्कू डामोर व अन्य उपस्तिथ थे विशेष रूप से उपस्थित रही l
वहीं स्वागत भाषण रेंजर श्री हटीला ने देते हुए वन अधिकार कानूनों को भी बताया l