झाबुआ

पेटलावद की फर्म गोपाल हार्डवेयर द्वारा रू 10 का माल 30 रू में,90 का माल रू 120 में व 200 रू का 350 में सप्लाई कर , शासन को चूना लगाया है ।

Published

on

झाबुआ – मध्यप्रदेश के शहडोल में शिक्षा विभाग द्वारा किस तरह चार लीटर पेंट पुताई और 20 लीटर पेंट पुताई के लिए लाखों रुपए की लेबर दर्शायी गई और बिल किसी सुधाकर कंस्ट्रक्शन के नाम से लाखों का भूगतान भी हुआ । बिल‌ सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है ।

वहीं जिले की एक फर्म द्वारा मनमाने दामों पर सामग्री सप्लाई कर , शासन को लूटने का प्रयास किया है । जहां इस फर्म द्वारा सरकारी विभाग में सामग्री बाजार भाव से अधिक दर में सप्लाई कर अपनी जेबें गर्म की है । जहां बात करें चूना की तो , इस फर्म द्वारा 30 रू चूना के बील दिए हैं जबकि  चूना बाजार में मात्र 10 रू प्रति किलो की दर से उपलब्ध है । वही इस फर्म द्वारा बाईडीग वायर 120 रू प्रति किलो की दर से सप्लाई किया है जबकि यह सामग्री बाजार में 90  रू प्रति किलो की दर से उपलब्ध है । वही इस फर्म द्वारा जीपी बाल्टी 350 रू प्रति नंग की दर से सप्लाई की है जबकि बाजार में रू 200 प्रति नंग की दर से उपलब्ध है । वही टेप 30 मीटर रू 500 प्रति नंग की दर से दी है जबकि बाजार भाव मात्र रू 200 है । इसके अलावा इस फर्म आइलपेंट को लेकर कोई कंपनी की जानकारी नहीं दी । सुत गटटे को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है जबकि यह सामग्री बाजार में रू 20 से 100. रू तक उपलब्ध है । इसके अलावा भी कई अन्य सामग्री के दाम भी बाजार भाव से बहुत अधिक है इस फर्म ने मनमाने दामों में सामग्री सप्लाई कर, शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया और स्वयं ने आर्थिक लाभ कमाया है । इसके अलावा इस फर्म के बिलों में जीएसटी को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है । और न ही जीएसटी कटौत्रे को लेकर कोई जानकारी बिल में है याने सामग्री पर जीएसटी किस दर से लगाया है । बिल‌ में सिर्फ टिन नंबर नजर आ रहे हैं । इस फर्म द्वारा सरकारी विभाग में सामग्री मनमाने दामों पर दी है और भूगतान भी लिया है । बिलों के आधार पर लाभ की गणना की जाए , तो क्या यह फर्म ने इंनकम टैक्स भी इस लाभ पर दिया है या नहीं । जांच का विषय है ।

Trending