झाबुआ

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलापथक दल द्वारा संवाद, नृत्य, गीतों के द्वारा समझाईश दी गई एवं शपथ दिलाई गई

Published

on





          झाबुआ, 09 जुलाई 2025। जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल की बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रदत निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग झाबुआ द्वारा जिले में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम/गतिविधिया संचालित की जा रही है।
           इसी क्रम में 9 जुलाई 2025 को ग्राम बाड़कुआ में सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पंकज सांवले ग्रामीणजनों को पेंशन एवं नशामुक्ति के संबंध में बताया गया। कलापथक दल द्वारा संवाद, नृत्य, गीतों के द्वारा समझाईश दी गई। साथ ही उपसंचालक के द्वारा शपथ दिलाई गई।
           आनंद विभाग जिला झाबुआ नोडल अधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया द्वारा जीवन में आनंद का अनुभव कैसे करना और खुशी कैसे महसुस करना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
          कार्यक्रम में शारदा विद्या मंदिर की संचालिका श्रीमती किरण शर्मा एवं अध्यक्षता बाड़कुआ सरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिले के आनन्द विभाग के सभी मास्टर ट्रेनरों ने आनंद विभाग की गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित समुदाय को आनंदित किया साथ ही ढोल मांदल पर लोक नृत्य का आनंद लिया।
           इस दौरान सरपंच, सचिव, अध्यापक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थीत रहे।

Trending