रतलाम 9 जुलाई 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगो को जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। यह आवश्यक है कि हम विकराल रूप ले चूकी जनसंख्या वृद्धी को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कदम उठाऐ। इसके लिये शासन द्वारा अनेक प्रकार की परिवार कल्याण कार्यक्रमों/योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक विश्व जनसंख्या माह मनाया जायेगा।
इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम इस प्रकार है- Healthy timing & Spacing between pregnancies for Planned Parenthood इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का नारा है “ माँ बनने की उम्र वही जब तन और मन की तैयारी सही“।
उल्लेखनीय है कि परिवार कल्याण यूनिवर्सल हेल्थ केयर प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण कड़ी है। परिवार कल्याण की जानकारी ना होने से अवांछित गर्भधारण में वृद्धि के कारण मातृ मृत्यु दर, स्वास्थ्य संबंधी जटिलतायें एवं नवजात के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। परिवार नियोजन की सेवायें मुख्य रूप से आधुनिक ,लघुकालीन और दीर्घकालीन गर्भनिरोधकों, स्थायी परिवार नियोजन साधनों, सूचना, परामर्श और सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। “विश्व जनसंख्या दिवस अभियान डब्ल्यूपीडी 2025“ (11 जुलाई से 11 अगस्त तक) के दौरान जन समुदाय में जागरुकता बढ़ाने, नवाचारों के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व पर व्यापक प्रचार-प्रसार व सेवाप्रदायगी के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम को सार्थक किया जा सकता है।
विश्व जनसंख्या स्थिरता माह अन्तर्गत व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सभी चिन्हित लक्ष्य दंपत्तियो से संपर्क कर उन्हे प्रेरित करना दंपत्तियों के मध्य परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी प्रदाय की जाने की सुविधा दी जाएगी जिसमे वे अपनी पसंद का साधन का उपयोग कर सके। जनसंख्या नियंत्रण के लिए शासन द्वारा अनेक प्रकार की परिवार नियोजन कार्यक्रमों/योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के दौरान जन समुदाय में जागरूकता बढ़ाना, नवाचारों के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्त्व पर व्यापक प्रचार-प्रसार व सेवाप्रदायगी के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम को किया जाएगा ।