झाबुआ, 10 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मेघनगर ग्राम शिवगढ़ में पंचायत भवन में सेक्टर स्तरीय नवांकुर/प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद श्री प्रेमसिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक मेघनगर डॉ. रीना मिश्रा उपस्थ्ति रहे। सर्वप्रथम समस्त नवीन गठित समिति प्रभारियों का परिचय करने उपरान्त सेक्टर स्तर पर नवीन गठित समितियों को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली एवं परिषद कार्यों को विस्तार से बताया तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर समितियों के माध्यम से सेक्टर में आने वाले प्रत्येक गांव में महिलाओं की सूची तैयार करें जिनका हरियाली अमावस्या के अवसर पर बीज वितरण किए जाएंगे। डॉ. रीना मिश्रा ने कहा कि समितियां एक पेड़ मां के नाम अभियान हेतु घर-घर संपर्क कर समस्त ग्रामीण जनों के माध्यम से एक-एक पौधा जरूर रोपित करवाएं। तत्पश्चात पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव श्री जितेंद्र त्रिवेदी, समिति सदस्य श्री गोरचंद सिंगार, श्री अंबाराम मुनिया, रितु देवल, श्री गोविंद परमार, श्री प्रफुल्ल खतीजा, माया बारिया, रेखा, श्री सुनील भूरिया, श्री सतीश थंन्दार, श्री निलेश गोलू परमार, श्री मनीष परमार एवं जया बारिया परामर्शदाता एमसीएमसीडीपी पाठ्यक्रम उपस्थित रहे।