RATLAM

दिव्यांगजन एवं वृद्धजन नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर 21 जुलाई से 26 जुलाई तक

Published

on

 

रतलाम 16 जुलाई 2025/ जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रतलाम एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम उज्जैन के आपसी सहयोग से एडिप योजना अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा वृद्धजनों को सहायक उपकरण जैसे बैटरी वाली साइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, एम आर किट, नकली दांत चश्मा आदि उपकरणों के चिन्हांकन प्रदाय किए जाने हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन 21 जुलाई  से 26 जुलाई 2025 तक प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। शिविर 21 जुलाई को जनपद पंचायत आलोट में, 22 जुलाई को जनपद पंचायत जावरा में, 23 जुलाई को जनपद पंचायत पिपलौदा में, 24 जुलाई को जनपद पंचायत सैलाना में, 25 जुलाई को जनपद पंचायत रतलाम में एवं 26 जुलाई को जनपद पंचायत बाजना में आयोजित होगा।

उपकरण चिन्हांकन शिविर में संबंधित दिव्यांग आय प्रमाण पत्र/ यू डी आई डी कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार के दो फोटो लाना अनिवार्य है। शिविर में केवल वह हितग्राही ही पात्र होंगे जिन्होंने गत तीन वित्तीय वर्षों में किसी भी अन्य स्रोत से निःशुल्क कोई भी उपकरण प्राप्त नहीं किया हो।

Trending