झाबुआ

खाद्य सामग्री एवं अति आवश्‍यक वस्‍तु के दुरुपयोग के खिलाफ सोण्डवा में कार्यवाही की गई

Published

on

 

अलीराजपुर 16 जुलाई 2025  ।  अनुविभागीय अधिकारी सोण्डवा श्री सीजी गोस्वामी द्वारा अति आवश्‍यक वस्‍तु एवं मिलावटी सामग्री एवं खाद्य  पर्दाथ पर रोकथाम के लिए कार्यवाही की गई । कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए आदेशित किया गया था । निर्देशों के परिपालन में आज सोण्‍डवा क्षेत्र में संयुक्‍त जॉच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान  अंकिता चाय नास्ता एवं  किराना से भारी मात्रा में एक्सपायरी बड़ी व छोटी  180 बोतल लगभग  नष्ट कि गई तथा 4 घरेलू उपयोग की गैस टंकी एवं 19 लीटर पेट्रोल जप्त कर कार्यवाही की गई। संयुक्त दल में तहसीलदार ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या, आदि कार्यवाही के दौरान मौजूद थे ।

Trending