झाबुआ, 17 जुलाई 2025। सहायक श्रम पदाधिकारी जिला झाबुआ ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इंदौर द्वारा “निधि आपके निकट कार्यक्रम 2.0” कार्यक्रम अंतर्गत ईपीएफ (EPF) से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन श्रम कार्यालय जिला झाबुआ पता गोपाल कॉलोनी (थाना कोतवाली के सामने) में 28 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 तक किया जा रहा है। उक्त शिविर में समस्त ऐसे कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्हें ईपीएफ (EPF) से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है।