थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) — उ मा वी नौगांव विकास खंड मेघनगर मे मातृधरा अभियान अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत स्कूल की छात्रओ द्वारा मेघनगर sdm श्रींमती रितिका पाटीदार व जनपद ceo प्रज्ञा साहू की उपस्थिति मे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया साथ हि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्य मनीष पालीवाल ने बताया कि मातृधारा अभियान के तहत वृहद रूप से छात्राओं द्वारा शाला परिसर मे वृक्षारोपण कर पौधों को बड़ा करने का संकल्प लिया गया है वही उपस्थित अधिकारियो द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए कॅरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया व प्रकति की रक्षा करने, सिंगल युस प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिलवाया गया उसके पश्चात् अधिकारियो द्वारा वन कन्या आश्रम नौगांव मे नन्ही बालिकाओं के साथ पौधरोपण किया गया।