झाबुआ

शिक्षा राष्ट्र के उत्थान एवं विकास की मुख्य नींव है -ः कुबेरभाई डिंडोर, मंत्री गुजरात सरकार

Published

on



झाबुआ। भील महासंघ द्वारा भील समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए है एवं मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित अभ्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन 20 जुलाई, रविवार दोपहर 12 बजे से स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस पर रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के जनजाति विकास एवं शिक्षा मंत्री कुबेरभाई डिंडोर और राजस्थान सरकार के जनजातिय क्षेत्रीय विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, सामान्य प्रशासन नागरिक उड्डयन के पूर्व मंत्री कनकमल कटारा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मौजूद रहीं। समारोह की अध्यक्षता भील महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर तथा प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह बारिया ने की।


प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा, क्रांतिकारी टंट्या भील, शबरी माता, एकलव्य, राणा पूंजा भील की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। बाहर से पधारे अतिथियों का भील महासंघ की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान युवा शिक्षाविद्, जिन्हांेने अपना अध्ययन विदेश में करते हुए उच्च पद पर आसीन अन्नू डामोर ने अपने शैक्षणिक जीवन के अनुभव उपस्थित विद्यार्थियांे के समक्ष साझा किए। स्वागत उद्बोधन देते हुए भील महासंघ के मप्र अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि पहले भील समाज को काफी पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब समाज के युवा उच्च शिक्षा अर्जित कर बड़े पदों पर आसाीन होकर पूरे देशभर में अपना नाम रोशन कर रहे है। भील महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष भील समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन उन्हें गौरवान्वित किया जाएगा। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षााआंे में प्रदेश एवं जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आज भील महासंघ के सम्मेलन में मप्र, गुजरात एवं राजस्थान से समाज के दिग्गज पधारे है, उनका प्रदेश अध्यक्ष जीएस डामोर ने आत्मीय अभिनंदन किया।
भील समाज के युवा आज पूरे देश में नाम रोशन कर रहे
मुख्य अतिथि गुजरात सरकार के जनजाति विकास एवं शिक्षा विभाग मंत्री कुबेरभाई डिंडोर ने बताया कि आज भील समाज के युवा बालक-बालिकाएं अपने गांव, शहर, जिले तक सीमित नहीं होकर राज्यों और देश में अपना रोशन कर रहे है। अपनी प्रतिभा के बल पर शिक्षा के साथ विभिन्न खेलों में सहभागिता कर अपना लोहा मनवा रहे है। शिक्षा राष्ट्र के उत्थान एवं विकास की मुख्य नींव है। शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है और उसका जीवन अनुशासन और संस्कारांे से भरा रहता है। मंत्री श्री डिंडोर ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज भील महासंघ द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने सभी से भारत माता एवं आदिवासी समाज के महापुरूषों के जयकारे लगाते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भील समाज को राजनीति में समाज प्रतिनिधित्व देने के साथ निर्धन वर्ग के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की है। देश में समाज का मान बढ़ाया है। आज शिक्षा हमारी मूलभत आवश्यकता है। व्यक्ति तभी संस्कारित बनता है और अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाता है, जब वह उच्च शिक्षा अर्जित कर बड़े पदों पर आसीन होता है तथा राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।
राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं
मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए मप्र एवं केंद्र की भाजपा सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रहीं है। जिनका भरपूर लाभ समाजजनों को मिल रहा है। समाज के स्तर में निरंतर सुधार आने के साथ शिक्षा के साथ हर क्षेत्रों में समाज के लोगों को समान प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। भील महासंघ के प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह बारिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों की अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।


479 प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
सम्मान के क्रम में जिले के ब्लॉकवार कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले तथा मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित प्रतिभावन करीब 479 अभ्यर्थियों को अतिथियों ने भील महासंघ का दुपट्टा पहनाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पूरा सभाकक्ष जिलेभर से आए प्रतिभागियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। सम्मान समारोह को सफल बनाने में विशेष सहयोग भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा, भाजपा देवझिरी मंडल अध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, सागरसिंह रावत, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मजेसिंह मकोड़िया आदि ने प्रदान किया। समारोह का सफल संचालन युवा शिक्षित सुप्रिया मेड़ा एवं कमलेश बिलवाल ने किया एवं अंत में आभार जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरू भूरिया ने माना।

Trending