थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद सम्बोधित करते हुए भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान दिया था। 1920-21 के वर्षों में वे गांधीजी के असहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम ‘आजाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और ‘जेल’ को उनका निवास बताया कार्यक्रम को समाजसेवी विश्वास सोनी मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम् मे अजजा प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष कल सिंह भाबर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, युवा नेतृव संजय भाभार, समाजसेवी विश्वास सोनी, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़ मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर्, राकेश सोनी दोल सिंग खराडी,राजू परमार,साहित