झाबुआ

पर्यावरण संरक्षण भावना से जुड़ा हमारा वैदिक पर्यावरण दिवस हरियाली अमावस्या है – भूषण भट्ट.

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य कि रिपोर्ट)– मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में हरियाली अमावस्या पर हरित उत्सव मनाया जिसमें विद्यालय के संचालक भूषण भट्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुवे बताया कि हरियाली अमावस्या हमारा वैदिक पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण का संरक्षण हमारी भावना से जुड़ा हुआ है हम सब प्रकृति की पूजा करते है इस लिए हमारे वेदों में भी प्रकृति का उल्लेख मिलता है ऋग्वेद की एक ऋचा में लिखा है ” माता भूमिःपुत्रोहम् पृथिव्याः” इस का भावार्थ होता है कि पृथ्वी अपनी माता है और हम सब उनके पुत्र हैं। इस लिए यह श्लोक हमें पृथ्वी के प्रति सम्मान और कर्तव्य व जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करता है और हमें पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रेरित भी करता है। इस लिए हमें सदैव विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है पेड़ लगाओ, पानी बचाओ,और पॉलीथिन हटाओ ये सब कार्य हम सब अपनी जिम्मेदारी से करेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित भी रहेगा सभी को संकल्प भी दिलाया की हम आज जो पौधा रोपण कर रहे हैं वो पेड़ जब तक नहीं बने वहां तक इसकी देख भार करते हुवे सुरक्षित करना ही हम सब की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सोनम सिंगार ने किया।

Trending