झाबुआ

“पेड़ – पौधों का सम्मान, जीवन का कल्याण” :– डॉ.दवे

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में हरियाली अमावस्या का हरित पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के कक्षा 1 से 9वीं तक के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण हरे परिधानों में उपस्थित होकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर आए।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपने घर से एक-एक पौधा लाकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. लोकेश दवे एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने वृक्षों के महत्व और हरियाली अमावस्या की परंपरा पर प्रकाश डाला। डॉ. दवे ने सभी विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग रहने और हर वर्ष पौधारोपण करने की प्रेरणा दी।

श्रीमती पूजा सोनी द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक शपथ दिलवाई गई कि –
“हम पेड़-पौधों की रक्षा करेंगे, उन्हें nurtured करेंगे और प्रतिवर्ष पौधे लगाएंगे।”

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण प्रेम का परिचय दिया।

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक चेतना के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Trending