ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात से कार्यकर्ता व पदाधिकारी आये जोश में…
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद के विचारधारा को जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
झाबुआ। विगत तिन दिन पूर्व नई दिल्ली संचार भवन में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सिंधिया फैंस क्लब के कई प्रदेशों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने दिल्ली जाकर सिंधिया से मुलाकात की। सिंधिया की कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 1 घंटे से ज्यादा मिटीग कर चर्चा की गई।
कई प्रदेशों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता से मिले सिंधिया…
इस मुलाकात के बाद सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिंधिया से मिलकर गदगद हो गए, वही इस मुलाकात को राजनीति लोग इस शुभ संकेत मान रहे हैं। राजनीतिक लोग तो यहां तक चर्चा करते देखे गए की जो आने वाले दिनों में भी सिंधिया फ्रेंड्स क्लब में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में दिखेंगे। 22 तारीख को नई दिल्ली संचार भवन में ज्योतिरादित्य सिंधिया से सिंधिया फैंस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय सक्सेना एंव झाबुआ से भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी के नेतृत्व में सिंधिया फैंस क्लब परिवार मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्र के अनेक मुद्दों से श्रीमंत सिंधिया को अवगत कराया एवं सिंधिया फैंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रवाद के विचारधारा को जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प…
वही सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद के विचारधारा को जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसमें उपस्थित बिकु राजावत,शोभराज पारीख,हरीस देवलीया,अंकीत हाथी,कुलदीप राठोर,लक्षमण गोतम, निशांत दि्वदी,विनय देवपुरीया,मिलन संघई, विश्वनाथ मोरे,विनोद मेवाड़ा,बदन सींग,राहुल मेहता,दिनेश यादव,देवैन्द शर्मा,पुष्पेन्द्र सोलंकी,अंकीत,नवलपाल.सजय पाटिदार,रोशन सींग,गगन घोयल कमलेश गुजर्र,अक्कु चोरसीया,राहुल राजपुत एंव समस्त सिंधिया परिवार एंव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। वही सिंधिया ने जल्द झाबुआ अलीराजपुर का दोरे पर आने की बात कही, वही भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी ने सिंधिया को श्रावण महीने ओर राखी जन्माष्टमी की बधाई दी।