झाबुआ

डंपर चालक ने झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को मारी टक्कर

Published

on


झाबुआ -अब से कुछ देर पहले करीब 10.30 बजे एक डंपर चालक ने झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को टक्कर मारी दी । सुबह कलेक्टर का वाहन बंगले से बाहर निकलते हुए  रोड क्रॉस कर रहा था कि तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने साइड से वाहन को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से कलेक्टर का वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया । झाबुआ कलेक्टर बाल बाल बच गई । हादसे में कलेक्टर की गाड़ी क्षतिगस्त हुई है । मौके पर पुलिस पहुंच गई और डंपर को थाने ले जाया गया ।

Trending