थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) थांदला निवासी रंजन जी गादिया व्यवसाई के पुत्र निकुंज ने अपना जन्मदिवस अपने घर पर न मनाते हुए अपने परिवार के साथ सेवा भारती केंद्र पर जाकर वहा पर अध्ययन करने वाले छात्रों के साथ मनाया निकुंज अपने साथ मिठाई भी लेकर गए थे जो उन्होंने अपने हाथो से बच्चों को खिलाई। सेवाभारती केंद्र घोसलिया मे चल रहे सेवा कार्यो से प्रेरीत् होकर अपना जन्मदिवस वैदिक् तरीके से मनाने का निर्णय लिया। सेवा भारती द्वारा संचालित जनजाति सशक्तिकरण केंद्र में छात्रावास भी संचालित होता है। जिसमे 50 से ज्यादा विद्यार्थी रहते है। इसके अलावा गौशाला भी संचालित होती है। रंजन जी गादिया के पुत्र ने अपने पिता से प्राप्त उपहार की राशि 5000 रूपये केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के लिए समर्पण कर दी. सेवा भारती समिति श्री रंजन जी गादिया के पुरे परिवार का आभार व्यक्त करती है