झाबुआ

पी.जी.कालेज की एनसीसी ईकाई द्वारा पौधारोपण किया गया

Published

on


झाबुआ -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ एनसीसी इकाई द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को एक पेड़ मां के नाम तथा एक केडेट एक पौधा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया । यह कार्यक्रम 21 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के कमांडिंग ऑफिसर संदीप अहलावत , राघवेंद्र सिंह संस्था प्रमुख , डॉक्टर जगदीश चंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी , कामर्स संकाय से ज्ञानचंद मेहता , डॉ रविंद्र सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी अधिकारी मेजर डॉक्टर गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में किया गया । पौधारोपण के तहत 45 पौधों का रोपण किया गया । कार्यक्रम में सीनियर केडेट जितेंद्र ,राहुल , अंजलि आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Trending