प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ एनसीसी इकाई द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को एक पेड़ मां के नाम तथा एक के डेट एक पौधा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया यह कार्यक्रम 21 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के कमांडिंग ऑफिसर श्री संदीप अहलावत श्री राघवेंद्र सिंह संस्था प्रमुख डॉक्टर जगदीश चंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी अधिकारी मेजर डॉक्टर गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में किया गया पौधारोपण के तहत 45 पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम में सीनियर के डेट जितेंद्र राहुल अंजलि आदि का विशेष सहयोग रहा