झाबुआ

सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक झाबुआ

Published

on





            झाबुआ, 31 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के मार्गदर्शन में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ ब्लॉक जिला झाबुआ में आयोजित सक्षम जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण में 133 शिक्षकों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर्स श्री विनीत तिवारी और श्री ईश्वर लाल गुर्जर ने जीवन कौशल शिक्षा के महत्व और प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा की। जिसका उद्देश्य शिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम की मूल अवधारणाओं, मॉड्यूल संरचना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सशक्त करना था।
             प्रशिक्षण में वर्ष 1 और 2 जीवन कौशल मॉड्यूल पर चर्चा की गई। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डेमो सत्र आयोजित कर वास्तविक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया गया। जेंडर ट्रांसफॉर्मेटिव दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया गया और इसे शिक्षण में एकीकृत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। सक्षम कंपोनेंट्स पर चर्चा की गई, जिसमें मेरी सीख दीवार, स्टडी कॉर्नर, वॉल पेंटिंग, बीएमसी, चाइल्ड कैबिनेट और एमसी की भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों पर चर्चा की गई। सेशन रिपोर्टिंग और एलएमएस प्रणाली पर जानकारी साझा की गई और एमआईएस प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चाइल्ड प्रोटक्शन एंड सेफगार्डिंग पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा, बाल संरक्षण नीतियों और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण की सफलता में मास्टर ट्रेनर्स और सक्षम जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रवि प्रताप सिंह तोमर और ब्लॉक मैनेजर श्री कैलाश राठौर का विशेष सहयोग रहा। जिससे प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री नागूलाल हाड़ा का मास्टर ट्रेनर और एमबी स्टाफ की ओर से सम्मान भी किया गया।
               प्रशिक्षण के संक्षेप में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को विषयवस्तु की गहराई से समझ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Trending