*कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया*
*जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर श्री बसंत मोरी एवं श्री विनोद बिलवाल को “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया*
झाबुआ, 01 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है। इसी तारतम्य में 01 अगस्त 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। गायन के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर श्री बसंत मोरी द्वारा माह जुलाई 2025 में मांडली सेक्टर विकासखण्ड मेघनगर में 100% महिला पंजीयन प्रथम त्रेमास में करने एवं कलेक्टर कार्यालय (राजस्व) के भृत्य श्री विनोद बिलवाल द्वारा माह जुलाई 2025 में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने पर “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। केशव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्र बजाकर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कलेक्टर द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, जिला कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसोदिया एवं अन्य जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।