झाबुआ

अल्ट्राटेक सीमेंट की नई पहल……पूजन पर शुभारंभ कीट के साथ कार्य प्रारंभ

Published

on

झाबुआ – अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी नवीनताओं के लिए जानी जाती है जहां कंपनी कास्तगार (राजमिस्त्री) सम्मेलन भी आयोजित करती है तो कांट्रेक्टर मीटिंग भी व डीलर मीटिंग आयोजित कर निर्माण कार्य में  राजमिस्त्री और ठेकेदारों को कंपनी के उत्पादों, निर्माण तकनीकों और नवीनतम विकास के बारे में जानकारी प्रदान करती है‌।

वही अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा नवीन पहल की गई है जिसके अंतर्गत किसी भी निर्माण कार्य के प्रारंभ के समय पूजा की जाती है और इसके अंतर्गत पूजन सामग्री के लिए कंपनी द्वारा शुभारंभ कीट मकान मालिक और ठेकेदार को पूजन के समय दी जा रही है इस किट में विशेष रूप से 36 पूजन से संबंधित सामग्री एक ही बाक्स में दी है जिसमें विशेष रूप से हल्दी, चंदन , चावल , श्री यंत्र , अगरबत्ती आदि सामग्री सम्मिलित हैं । इसी को लेकर शहर के तीर्थनद् कालोनी में आज मकान मालिक कैलाश सतोगीया व परिवार के साथ में ठेकेदार राधेश्याम पटेल द्वारा कंपनी के तकनीकी स्टाफ से इमरान द्वारा विधि विधान अनुसार शुभारंभ किट का प्रयोग करते हुए पूजन कर मकान मालिक कैलाश सतोगीया द्वारा अपना नवीन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया । कैलाश सतोगीया ने कालम खड़े करते समय पूजन किट का उपयोग करते हुए श्रीयंत्र, कुमकुम, हल्दी आदि के माध्यम से पूजा पूर्ण की । कैलाश सतोगीया ने अल्ट्राटेक सीमेंट की इस नवीन पहल का स्वागत किया और कहा कि कंपनी की यह पहल से ऐसा प्रतीत हुआ कि कंपनी भी भावनात्मक रूप से हमसे जुड़ी है और यह भी कहा कि वह अपने इस मकान निर्माण कार्य में अल्ट्राटेक सीमेंट का ही प्रयोग करेगा । वही ठेकेदार राधेश्याम पटेल ने कहा कि कंपनी की यह नवीन पहल , कंपनी को मकान मालिक और ठेकेदार से जुड़ने का सहज माध्यम है ।

Call for ultratech cement – 9425033014

Trending