झाबुआ —- विगत सत्र 2024 में गायत्री शक्तिपीठ, बसंत कॉलोनी, झाबुआ द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस परीक्षा में कक्षा आठवीं की छात्रा कृतिका यादव ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा छठी के छात्र नव्य राठौर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
दिनांक 3 अगस्त (रविवार) को गायत्री मंदिर, बसंत कॉलोनी, झाबुआ में आयोजित सम्मान समारोह में गायत्री परिवार द्वारा दोनों विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कृतिका यादव को ₹400 की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र तथा नव्य राठौर को ₹700 की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, निदेशक डॉ. चारुलता दवे, प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ एक आईएसओ प्रमाणित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय है, जो विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।