रतलाम जिले की ढाई लाख से अधिक लाडली बहने लाभान्वित
रतलाम 7 अगस्त 2024/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गुरूवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लाडली बहनों के बैंक खातों में योजना अंतर्गत मासिक सहायता राशि तथा रक्षाबंधन पर्व के लिए उपहार स्वरूप विशेष राशि अंतरित की गई। योजना की मासिक राशि 1250 रुपए तथा त्योहार के उपहार स्वरूप विशेष राशि 250 रुपए, इस प्रकार प्रत्येक बहन के बैंक खाते में कुल 1500 रुपए अंतरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य मंत्री डॉ यादव द्वारा रतलाम जिले की 251519 लाडली बहनों के बैंक खातों में राशि आंतरित की गई। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिले में लाड़ली बहनों द्वारा देखा एवं सुना गया।