RATLAM

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सुनीता राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को दिया धन्यवाद

Published

on

खुशियों की दास्तां



रतलाम 7 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रति माह जारी होने वाली राशि के साथ ही आज मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए 250 रूपए की अतिरिक्त राशि भी लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की गई जिससे लाड़ली बहनों में खुशी की लहर है। योजना की लाभार्थी सुनीता राठौर निवासी तेजा नगर कालोनी रतलाम ने  खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना की 1250 रूपए हर माह प्राप्त हो रहे है। योजना की राशि से उन्होने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई करने लगी। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा आज रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए हम बहनों के खातों में 250 रूपए अतिरिक्त उपहार स्वरूप अंतरित किए गए है। जिससे हम बहनें रक्षाबंधन पर्व अच्छें से मना पाएगें। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Trending