इसी तारतम्य में गुरूवार को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली की डायरेक्टर सुश्री रेशमा रघुनाथन नायर द्वारा कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के साथ धार जिले के देलमी, देदला और पाडल्या आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर प्रमुख हितधारकों और लाभार्थियों जिनमें बच्चे और गर्भवती एवं धात्री महिलाएं सम्मिलित थीं के साथ बातचीत की गई। साथ ही सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र अन्तर्गत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिनमें आंगनवाड़ी भवन, स्वच्छ पेयजल प्रदान, शौचालय निर्माण, कम वजन के बच्चों हेतु प्रमुख हस्तक्षेप जिनमें प्रतिमाह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं का वितरण एवं पोषण ट्रेकर एप में उक्त स्थिति की प्रविष्टि, पोषण ट्रेकर एप के विभिन्न पहलुओं यथा हितधारकों और लाभार्थियों का एप में पंजीकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियां, मेजरिंग एफिशिएंसी की स्थिति, पोषण आहार वितरण की स्थिति, फेस रिकग्निशन सिस्टम, शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा अन्तर्गत बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों का अवलोकन भी किया गया। इसके अलावा पोषण ट्रेकर एप के संचालन एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की गई। आंगनवाड़ी केन्द्र देदला अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों द्वारा मंगल दिवस आयोजन का मॉडल प्रस्तुत किया तथा इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र में पौधरोपण भी किया गया। उक्त भ्रमण में नवकिरण कौर सहायक कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन उपस्थित रहे।