झाबुआ


*हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित*

Published

on




           झाबुआ, 08 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामा जिला झाबुआ द्वारा ग्राम झकेला में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
          इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मानना है। शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। नवांकुर/प्रस्फुटन समितियां, मेंटर्स सीएमसीलडीपी के छात्र-छात्राएं अभियान को सफल बनाएं तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण, शासकीय योजनाओं एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अपने ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में खड़ा करने का कार्य करे, गांव की आवश्यकता अनुसार कार्यों का चिन्हांकन कर सामूहिकता से प्रयास करे। शासन की जन कल्याण योजनाओं का लाभ  पात्र हितग्राहियों को दिलवाएं। शासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा बने यह अभियान आने वाली पीढ़ी के लिए एक नया जीवन लेकर आयेगी। हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
            ब्लॉक समन्वयक श्री तेजसिंह सिंह देव द्वारा सभी समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों को परिषद की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रस्फुटन कार्ययोजना अनुसार कार्य करने हेतु सभी सदस्यों को एक साथ कार्य करना होगा। ग्राम में सर्वे कर ग्राम विकास की आवश्यकताओं की पहचान करे एवं सामूहिकता से कार्य कर ग्राम विकास विभिन्न आयाम को पूर्ण करने का कार्य करे। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
            समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में एनजीओ इनरेम फाउंडेशन के कम्युनिटी ऑफिसर श्री अर्जुन खराड़ी, श्री सोहनसिंह भूरिया द्वारा जल गुणवक्ता को लेकर जागरूक किया गया।
               इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री बादूसिंह पलासिया, श्री मुकेश पलासिया उपस्थित रहे। संचालन नामांकन संस्था प्रमुख श्री दिलीप बामनिया ने किया आभार मेंटर्स करण सिंह परमार ने माना ।

Trending