झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में 8 अगस्त 2025 को प्रार्थना सभा में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । जिसमें स्कूल के छात्रों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । कई छात्र आदिवासी पारंपरिक परिधान में उपस्थित हुए ।
शिक्षिका श्रीमती स्वाति राठौर एवं श्रीमती संतोष पांचाल ने छात्रों को आदिवासी समाज और संस्कृति के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उनके लोकगीतों में भारत की आत्मा निवास करती है । “जय जोहार” का अर्थ भी समझाया। इसी के साथ स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने सिनेमा हॉल में विष्णु पुराण पर आधारित फिल्म नरसिम्हा का आनंद लिया। जिसमें भक्त प्रहलाद द्वारा सच्ची भागवत भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया गया । आसुरी शक्ति चाहे कितनी भी प्रभावशाली क्यों ना हो,पर अंत में जीत सच्चाई की होती है। फिल्म ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया । इस अवसर पर निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । राखी निर्माण, राखी कार्ड निर्माण, थाली- सज्जा , हस्त- निर्मित गिफ्ट बॉक्स रैपिंग सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक बच्चे प्रतिभागी रहे। विभिन्न प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने सृजनशीलता का अनूठा उदाहरण दिया।इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा यताक्षी मिश्रा और विधि चौहान अंडर- 14 में विजेता रही। इसके बाद वें संभाग स्तर पर झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन बालिकाओं ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे और प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने हर्ष व्यक्त किया और छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई थी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।