आज दिनांक 10 को झाबुआ जिले के कॉलेज रोड, जेल बगीचा एवं मंदिर प्रांगण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों एवं बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा तथा साइबर जागरूकता के प्रति संवेदनशील करना था।
100 डायल सेवा के उपयोग व महत्व के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।
यातायात नियमों की जानकारी दी गई व वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु प्रेरित किया गया।
सायबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए तथा डिजिटल लेनदेन करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई।
बच्चों को पढ़ाई हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही उनके माता-पिता से निवेदन किया गया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि बच्चों को नदी, नालों, कुंओं आदि खतरनाक स्थानों से दूर रखें।