*कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी*
*शासकीय भवनों में लागू होगी प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना*
झाबुआ, 11 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने गत माह की रैंकिंग में डी श्रेणी में आने पर जनजातीय कार्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शिकायत निराकरण ना होने पर सीएमएचओ से सभी बीएमओ के द्वारा किये गये शिकायत निराकरण से अवगत कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने 1000 से अधिक दिवस तक लंबित 6 शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करें। साथ ही कलेक्टर ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी की समीक्षा के तहत रामा और राणापुर जनपद को समग्र ई-केवायसी में प्रगति लाने के निर्देश दिये। खाद्य विभाग की ई-केवायसी के लिए सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग किये जाने एवं डोर टू डोर सर्वे किये जाने के निर्देश दिये। ईई एमपीईबी द्वारा सभी विभागों को अवगत कराया गया कि शासकीय भवनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के संबंध में अग्रिम भूगतान किये जाने हेतु कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को बकाया बिल जमा कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर शासकीय भवनों में लगाये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कलेक्टर ने दस्तक अभियान एवं हर-घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता के आधार पर हर-घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाए। सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ को व्यवस्थित क्रियान्वयन के निर्देश दिये। साथ ही अभियान में स्वच्छता हेतु विभिन्न गतिविधियाँ एवं नवाचार किये जाए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।