हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग के तहत 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी .श्री के.के.रायकवार एवं बैंक प्रशासक बी.एल.मकवाना के कुशल नेतृत्व व मागर्दशन में समारोह का आयोजन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ की शहर शाखा में आयोजित किया गया । आयोजन में शाखा में पधारे परशुरामेेश्वर रामायण मंडल मेघनगर नाका की महिलाओ व राष्टीय मानव अधिकार सहयोग संघ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा सचिव श्रीमति सविता दिनेश पालिवाल उपाध्यक्ष श्रीमति दीपा पत मंत्री हेमा शर्मा ने सहभागिता की शाखा प्रबंधक मनीष बैरागी व सहायक लेखापाल श्रीमति सुशिला डामोर द्वारा उपस्थित शाखा अतानतदारो से अपील करते हुवे कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी वेब पोर्टल पर जाकर अपना अपना रजिस्टेशन करे ताकि इस राष्टीय पर्व में अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर इस पर्व में शामिल हो सके इस दौरान शाखा प्रबधंक श्री बैरागी ने उपस्थित अमानतदारो एवं शाखा स्टाफ को हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता से संबंधित शपथ ग्रहण कराई कार्यक्रम का समापान राष्टगान के साथ हुआ शाखा प्रबंधक द्वारा पधारे अतिथियो को तिरंगाध्वजो का वितरण भी किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में शाखा प्रबंधक मनीष बैरागी,सहायक लेखापाल श्रीमति सुशीला डामोर ,भृत्य भेरूदास बैरागी,सुरक्षागार्ड अपसिंह अजनार,आउससोर्स सुरसिह मैडा ,श्री स्वाति परमार,श्ेवता परमार मीना सोनगरा अरूना बैरागी श्रीमति सामल श्रीमति झमकु भाबर श्रीमति रेखा कपिश श्रीमती सोनाली पांचाल का सहारहनीय सहयोग रहा।