झाबुआ

आओ पता लगाए – विवेकानंद कालोनी में वह कौन सा अस्पताल है जिससे मरीज के अटेंडर और आमजन परेशान है

Published

on

झाबुआ – एक तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना डिग्रीधारी डाक्टरों पर लगातार कारवाई की जा रही है और एफआईआर भी दर्ज की जा रही है । वही शहर के विवेकानंद कालोनी में एक निजी अस्पताल तो संचालित हो रहा है लेकिन इसमें वाहनों की पार्किंग नहीं होने के कारण मरीज के परिजन वाहनों को रोड पर ही पार्क कर रहे हैं जिससे कालोनीवासियों को आवागमन में दिक्कतें आ रही है । वही इस अस्पताल में क्षमता से अधिक बिस्तर लगाए गए हैं । याने भवन के निचले हिस्से में हाल में पास पास में बिस्तर लगाए हैं । इसके अलावा यहां पर मरिज के साथ आए परिजन या अटेंडर की रूकने की कोई व्यवस्था नहीं है अटेंडर को बाहर रोड पर ही सोना पड़ता है । इसके अलावा फायर सेफ्टी को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश का पालन हो रहा है या नहीं । चूंकि यह निचले हिस्से में संचालित हो रहा है तो फायर सेफ्टी विभाग द्वारा जारी की गई एनओसी भी जांच के दायरे में आना चाहिए । यह भी जांच का विषय है  किसी भी आपात कालीन सिथती से निपटने के लिए इस अस्पताल प्रबंधन के पास संपूर्ण प्रबंध है या नहीं । वही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई जांच भी संदेहास्पद है ।

Trending