झाबुआ

ग्राम पंचायत खजुरी मे पारम्परिक तरीके  से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत खजूरी में पारम्परिक तरीके से मनाया गया जिसके तहत सुबह गाव मे नगर के नागरिकों,स्कूल के वच्चो व जन प्रतिनिधियों ने समस्त शाशकीय कर्मचारियों के साथ  प्रभातफेरी निकाली प्रभात फेरी मे बच्चे व ग्रामीण बड़ी संख्या मे अपने हाथों मे तिरंगा झंडा लिए चल रहे थे इसके पश्चात  ग्राम पंचायत खजूरी के सभी शासकीय भवनो पर झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । माध्यमिक शाला खजूरी ,प्राथमिक शाला खजुरी, बीज कृषि फार्म, रतन शासकीय प्रशिक्षण संस्थान साहित पांच स्थानो पर झंडा वंदन किया गया कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्वतंत्रता दिवस के इस खास कार्यक्रम मे बच्चों ने व शिक्षको साहित ग्रामीणजनो व जनप्रतिनिधियों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रो पर मनमोहक आदिवासी नृत्य किया कार्यक्रम के बाद बच्चो व ग्राम वासियो को मिठाई वितरण किया गया  ।  कार्यक्रम मे झंडावंदन सरपंच रूसमाल मईडा ने किया वही  उप सरपंच अनु भुरिया ,कृषि विभाग के पूर्व एसडीओ लोकेंद्र भाबर, अनिल भाबर, माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक संजय कुमार धानक, सचिव अजय भाबर, सहायक सचिव वीरेंद्र देवदा, पूर्व सरपंच अरनेश मईडा, पंच राकेश गरवाल, पंच दिनेश बारिया ,पंच भुडा मईडा ,पंच एवं पटेल सावन सिंह भाबर, करण भाबर, रतन बारिया पंच कमलेश भाबर ,शानतु भुरिया, हलिया गरवाल, अनिल बारिया एवं समस्त शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या मे  ग्रामवासी उपस्थित हुए।

Trending