झाबुआ

पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया !

Published

on


थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट).  पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया,  जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री मंगलसिंग नायक,दिपेन्द्र समाधीया,,योगिता शर्मा , तरुण राव भट्ट,किरण बाला चौहान मनोरमा सिसलिया भाबर , बी एम शर्मा. , एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ के द्वारा श्री कृष्ण भगवान का महा अभिषेक एवं पूजन आरती की गई। उसके पश्चात छात्राओं के द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर झांकी एवं नृत्य की प्रस्तुति कि गई तथा श्री कृष्ण भगवान के जनोत्सव की लीला छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की। उसके साथ ही मटकी सजावट प्रतियोगिता की गई जिसमें छात्राओं द्वारा सुंदर मटकी सजा कर भगवान के प्रति अपने प्रेम और भाव को प्रकट किया गया। अंत में जिन छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रस्तुति दी उनका संस्था द्वारा सम्मान किया और श्री मति किरण बाला चौहान द्वारा सभी को प्रसाद वितरण कर के कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Trending