रतलाम 16 अगस्त 2025/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अगस्त को रतलाम जिले के ग्राम कुण्डाल आ रहे हैं। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 17 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे कुण्डाल हेलीपैड पर आगमन होगा। ग्राम कुण्डाल मे विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:35 बजे हेलीपैड कुण्डाल से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।