RATLAM

शासन द्वारा बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए  बुनियादी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है-मंत्री डॉ शाह

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री श्री शाह ने बच्चों के साथ किया भोजन










  रतलाम 16 अगस्त 2025/स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 डोसीगांव में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में जनजातीय कार्य ,लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जनप्रतिनिधि विप्लव जैन, कलेक्टर श्री राजेश बाथम पुलिस, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार,  एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव,सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।



         इस अवसर पर मंत्री डॉ  शाह ने बच्चों से शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। भोजन कैसा मिलता है, यूनिफॉर्म एवं स्कूल की पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों की संतुष्टि पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री श्री शाह ने कहा कि मुझे खुशी है कि बच्चों को पढाई के लिए स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं । बच्चे शासन की योजनाओं से खुश हैं । बच्चों आप भाग्यशाली हो कि आपके समय में जन कल्याणकारी सरकार द्वारा पढ़ाई  के लिए अच्छे शिक्षक,  मध्याह्न भोजन, यूनिफार्म, छात्रवृत्ति ,साईकिल, पाठ्य पुस्तक, इत्यादि निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है । भवनो का निर्माण करवाया जा रहा है । ताकि आपकी पढाई में कोई बाधा नहीं आये। बस आप  खूब पढ़ो ,खूब आगे बढ़ो अपने परिवार का नाम रोशन करो खेल कूद के साथ-साथ पढ़ाई भी करो।आप बच्चे ही देश का भविष्य है। आप ही में से कोई कलेक्टर ,कमिश्नर, एसपी, तो कोई प्रधानमंत्री तो कोई मुख्यमंत्री,कोई डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे। मै आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना देता हूँ। मंत्री डॉ शाह ने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी,पेन,पेन्सिल इत्यादि सामग्री भेंट की। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई । स्कूल परिवार द्वारा ढोल बजाकर मंत्री डॉ. शाह की अगवानी की गई। तिलक लगा कर पुष्प वर्षा कर ,स्वागत गीत से आत्मीय स्वागत किया गया।

Trending