अलीराजपुर

चतुर्थ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर अलीराजपुर में

Published

on



इस प्रतियोगिता  के तहत जिले में 18 से ज्यादा खेलों का  किया जा रहा है आयोजन

अलीराजपुर, 18 अगस्त 2025 । अलीराजपुर के खेल परिसर ग्राउंड में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के 27 जिलों के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 360 बालक 337 बालिकाएं  इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए है। इन खिलाडी के साथ 100 से अधिक साथी शिक्षक इन खिलाड़ियों का  हौसलाफजाई के लिए साथ आए है ।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. अभय अरविन्द बेडेकर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के प्रत्यक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें 18 से ज्यादा खेलों का आयोजन पहली बार हुआ है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि अलीराजपुर ने सीमित संसाधनों में रहते हुए भी इस राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया यह सराहनीय कदम है । आगे उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में सिर्फ खेल भावना के अंतर्गत रहते हुए खेलना चाहिए। इस प्रतियोगिता में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रख कर खेलना चाहिए,क्योंकि खेल जगत में या तो हम जीतते है या हम सीखते है। हमने खेल जगत में ऐसे कई उदाहरण देखे है जिसमें प्रतिभागी सिर्फ खेल मैदान में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते है वे दुश्मन नहीं होते है वह सिर्फ प्रतिस्पर्धी होते है । खेल हमें टीम वर्क करना सिखाता है। इसमें शेयरिंग की भावना होती है जो हमें सबके साथ मिलकर काम करना सिखाती है । अंत में कलेक्टर डॉ अभय अरविन्द बेडेकर ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को जिले और स्कूल का नाम खेल जगत में रोशन करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा 15 मीटर दौड प्रतियोगिता में बैतूल  की  सोनिका राकेश  को  प्रथम , शहडोल की जानकी बुइसेन को द्वितीय स्थान  , झाबुआ की लक्ष्मी भावसिंह को तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने पर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया  ।
इस दौरान प्रभारी आदिम जाति कल्‍याण श्री संजय परवाल , नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य  जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रिंकेंश वर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री अंकुर जैन एवं आभार एकलव्‍य  प्राचार्य  श्रीमती अर्चना श्रीवास्‍तव ने माना ।

Trending