थांदला — (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया विद्यालय की शिक्षिका विभा जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला । आपने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी भारत का एक प्रमुख त्यौहार है,जिसे हम सब भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं।यह पर्व भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को आता है। श्री कृष्ण का जन्म लगभग 5000 वर्ष पूर्व मथुरा में हुआ था । जब पृथ्वी पर अत्याचार,अधर्म और अनाचार का बोलबाला था। भगवान श्री कृष्ण का जन्म राक्षसों के अत्याचार से धर्म और मानवता की रक्षा के लिए हुआ था।कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है ।बल्कि यह हमें श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े मूल्य जैसे धर्म,सत्य और प्रेम को अपनाने की प्रेरणा देता है।इस दिन भक्त श्री कृष्ण के उपदेशों को स्मरण करते हैं और उनके जीवन से जुड़े आदर्शो को अपने जीवन में अपनाते है ।कृष्ण जी का जीवन उनकी लीलाएं और उनके उपदेश सभी मानव जाति के लिए एक मार्गदर्शन की तरह है। इस पर्व से हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से पहली तक के विद्यार्थी आकर्षक और मनमोहक राधा कृष्ण का रूपधारण कर के विद्यालय में आए । कक्षा दूसरी से आठवी तक के विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया था।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक और विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन आकाश पंवार ने किया।।