झाबुआ

विश्व मानवता दिवस 2025 का आयोजन

Published

on





           झाबुआ, 19 अगस्त 2025। राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग मध्य प्रदेश में नागरिकों के आंतरिक आनंद की अनुभूति तथा परिपूर्ण आनंदमय जीवन जीने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। 
           जिला झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार आनंद विभाग की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज विश्व मानवता दिवस 2025 का आयोजन सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल झाबुआ में किया गया।
            उक्त कार्यक्रम में सभी बच्चों को बताया गया कि  मानव समाज के रूप में हम सब की सांझी जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के लोगों की संकट में मदद करें और उन्हें सम्मानजनक जीवन की स्थिति में रहने के अधिकार के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों को शपथ दिलवाई की प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदा के समय संकटग्रस्त लोगों की मदद करें और  सबके साथ परस्पर पूरकता के भाव को सामने रखकर यदि जीवन बिताए तो हर संकट का सामना किया जा सकता है।
            इस अवसर पर आनंद विभाग के नोडल अधिकारी श्री पंकज सावले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी बी.एस. बघेल, सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री हरीश कुंडल, उप प्राचार्य श्री अजय कुशवाह, सामाजिक न्याय विभाग से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending