झाबुआ

जन अभियान परिषद द्वारा मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाने का दिया प्रशिक्षण

Published

on



*माटी गणेश सिद्ध गणेश*

*

           झाबुआ, 20 अगस्त 2025। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक रामा जिला झाबुआ द्वारा जनपद पंचायत सभा कक्ष रामा में घर-घर गणेश हर घर गणेश पर्यावरण शुद्धता एवं संरक्षण पर बैठक सह प्रशिक्षण माटी गणेश सिद्ध गणेश की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
           इस अवसर पर मुख्य अतिथि संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद श्री अमित शाह, इंदौर जनपद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश मेडा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा सोलंकी एवं जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान साथ पेसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक विजु मावी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संकल्प ग्रुप सचिव भारती सोनी दीदी उनकी सहयोगी श्रीमती ज्योति त्रिवेदी और विकासखण्ड समन्वयक श्री तेजसिंह देव द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना करते हुए की गई।
            तत्पश्चात माल्यार्पण द्वारा सभी अतिथियों का सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा विकास खण्ड समन्वयक श्री तेजसिंह देव द्वारा किया गया हर घर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एवं हर वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए पर विशेष महत्व दिया।
             तत्पश्चात माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और सभी प्रतिभागियों ने बड़ी रूचि से मिट्टी के गणेश प्रशिक्षक के कहे अनुसार बनाते चले गये। किसी ने आज प्रथम बार ही माटी गणेश बनाये जो अतिसुन्दर आकृति के थे। प्रशिक्षणकर्ता द्वारा प्रत्येक प्रतिभागियों के कौशल विकास की सराहना की गई और आने वाले त्योहार गणेश चतुर्थी पर हम सभी माटी के गणेश की स्थापना करके त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
             जिला समन्वयक द्वारा प्रस्फुटन समितियों के कार्य और दायित्व पर मार्गदर्शन किया और एक पेड़ माँ के नाम पर भी जोर देकर प्रति वर्ष लगाने की भी शपथ ली एवं संभाग इंदौर समन्यवक श्री अमित शाह द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई। संस्कार केन्द्र की गतिविधियों सम्बंधित जानकारी सांझा की गई। अंत में माटी शिल्प प्रशिक्षण से स्वरोजगार की सम्भावना एवं नवांकुर सखियों को आने वाले गणेश चतुर्थी पर्व पर माटी गणेश सिद्ध गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सभी प्रतिभागियों को बताया गया। समापन सत्र में संस्कृतिवान और पर्यावरण प्रेमी हर सम्भव बनने की सभी का दायित्व है और सभी के बनाये माटी गणेश की सामुहिक छायाचित्र के फोटो लेकर नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई।
               इस दौरान मेंटर श्री अर्पित भूरिया, श्रीमती क्रांति व्यास, श्रीमती सोनम बामनिया, श्री करणसिंह परमार, श्री रत्नेश डोडियार, नवापुर संस्था के प्रमुख श्री राजेश सोयड़ा, मुनिया हिहोर, श्री मुन्नालाल डामोर, श्री दिलीप बामनिया उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार नवांकुर संस्था प्रमुख श्री राजेश सोयडा द्वारा माना गया।

Trending