* झाबुआ, 21 अगस्त 2025। परियोजना अधिकारी आई.सी.डी.एस झाबुआ अंतर्गत रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं के आवेदन हेतु आवेदन ऑनलाईन किये गये थे। जिसमें से 04 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 139 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अंतिम सूची एम. पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल के माध्यम से जारी कर दी गई है। सूची प्रकाशन 07 दिवस के भीतर आवेदनकर्ता उक्त सूची पर केवल ऑनलाईन दावे/आपत्ति दर्ज कर सकते है। किसी भी प्रकार ऑफलाईन दावे आपत्ति दस्तावेज कार्यालय में नहीं लिया जाएगा।