झाबुआ

डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण करने के साथ सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर लड़ाई लड़ी:- भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक

Published

on

जिला भाजपा द्वारा डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ मुंबई आतंकी हमले में शहीदों को दी गई भावांजलि


झाबुआ। हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन और शक्तिशाली संविधान है। आज ही के दिन 26 नवंबर सन् 1949 को बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया था और वर्ष 1950 में यह संपूर्ण देश में लागू हुआ। संविधान देश का वह ग्रंथ है, जिसे डाॅ. अंबेडकरजी ने करीब 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन में तैयार किया था, इसलिए डाॅ. भीमरावजी को संविधान निर्माता की उपाधि देने के साथ ही उन्होंने अपने संपूर्ण जीवनकाल में सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए।


उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने 26 नवंबर, गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने बताया कि डाॅ. अंबेडकरजी का पूरा जीवन ही प्रेरणा से भरा हुआ है। उन्होंने पक्षपात और भेदवभाव को दूर करने के साथ उनकी पहचान आज भी महापुरूषों के रूप मे होती है। बाबा साहब द्वारा आज संविधान निर्माण करने से उस संविधान को हम नमन करने के साथ उन्हें भी नमन करते हुए याद करते है। उक्त कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक एवं उपस्थित भाजपाईयों द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पण किए।
देश के प्रधानमंत्री के समारोह का लाईव प्रसारण देखा
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक के साथ अन्य समस्त भाजपाईयों ने गुजरात के केवडिया में देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समारोह का लाईव प्रसारण एवं उनका उद्बोधन सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। यह प्रसारण करीब एक घंटे तक चला। सभी ने लाईव प्रसारण मोबाईल के माध्यम से देखा।
26-11 के शहीदांे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम बाद 26 जनवरी 2011 को देष के महानगर मुंबई मंे हुए आंतकी हमले में शहीद भारतीय जवानों और सभी भारतीय नागरिकों को भी सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के बलिदान को नमन भी किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपी राय ने कहा कि 26-11 का आतंकी घटनाक्रम दिल-दहलाने वाला है। जब मुंबई ताज होटल में हमले में हमारे देष के वीर जवानांे ने लंबी लड़ाई लड़कर आतंकवादियांे को मार गिराने के साथ इसमंे कई जवान शहीद होने के साथ नागरिक भी मृत हुए।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप में भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सायरा खान, जिला उपाध्यक्ष निर्मला अजनार, रमिला निनामा, अनिता भगोरे, श्रीमती डामोर, सुनिता वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा ने किया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना।

Trending