* झाबुआ, 25 अगस्त 2025। 31 जुलाई 2025 को विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बिदाई सम्मान समारोह 25 अगस्त 2025 सोमवार सायं 4:00 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वत्वों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते है अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई। इस सम्मान सह बिदाई समारोह में श्री अशोक खण्डेलवाल, श्री अमरसिंह गोयल, श्री सियाराम कनेरिया, श्री कालुसिंह सिंगाडिया, श्री प्रदीप कुमार सोलंकी, श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट, श्री प्रकाश तिवारी, श्री बलदेव चन्द्र पाटीदार, श्री लक्ष्मीनारायण कैरावत, श्री नवलसिंह निनामा, श्री सुखराम गरवाल, श्री अवधेश कुमार मिश्रा, श्री विट्ठल परमार, श्री पेमालाल चोयल, श्री समउद्दीन शेख, श्री अरिमर्दनसिंह परमार, श्री आरिफ अहमद गौरी श्रीमती मंजुला नागर, कमली पारगी, मांगी पाल को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान महिला एवं बाल विकास झाबुआ दिनेश पारगी एवं कमलेश डोडियार सहायक पेंशन अधिकारी, साथ ही प्रोगेसिव पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं, वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला पेंशन अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया।