झाबुआ

झाबुआ में अव्यवस्थित पार्किंग से बिगड़ा ट्रैफिक

Published

on



झाबुआ :
नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चार पहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। खरीदी करने आने वाले लोग तो वाहन कुछ समय बाद हटा लेते हैं, लेकिन कई निवासी अपने घर व गलियों के पास दिन–रात वाहन खड़े रखते हैं। इससे मार्ग संकरे हो जाते हैं और मोड़ों पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

व्यापारी वर्ग का कहना है कि इस अव्यवस्था से ग्राहकों को बाजार आने-जाने में परेशानी होती है। निवासी भी मानते हैं कि हर दिन जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है। एक व्यापारी ने कहा – “वाहनों की पार्किंग से कारोबार प्रभावित हो रहा है।” वहीं निवासी संजय पाटीदार का कहना है – “जाम में एम्बुलेंस और स्कूली वाहन तक फँस जाते हैं।”

नगरवासियों ने  ट्रैफिक पुलिस से इस समस्या पर शीघ्र कार्यवाही करने और व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की है।

Trending