झाबुआ, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले से कुल 211 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। यह यात्रा 11 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त से 2 सितंबर तक होने वाली इस तीर्थयात्रा में 200 यात्री, 5 अतिरिक्त तथा 2 प्रतीक्षा सूची सहित कुल 211 श्रद्धालु शामिल किए गए हैं। चयनित श्रद्धालु निःशुल्क यात्रा के तहत तिरुपति बालाजी के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयनित सूची समय पर उपलब्ध कराई जाए एवं यात्रियों की प्रतीक्षा सूची भी अनिवार्य रूप से तैयार की जाए।
इस योजना का उद्देश्य आमजन को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है।