मुख्य अतिथि रहे महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और प्रांतीय प्रचारक सोहन जी।
जिले के 1.50 लाख परिवारों तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाने का लक्ष्य।
झाबुआ, 29 अगस्त। सामाजिक महासंघ झाबुआ द्वारा “स्वदेशी एक जन आंदोलन – हर घर स्वदेशी अभियान” के तहत पत्रक एवं पोस्टर वितरण महाअभियान की शुरुआत आज पैलेस गार्डन झाबुआ से की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं प्रांतीय प्रचारक सोहन जी (मालवा प्रांत, ग्राम विकास एवं ग्राम दर्शन) रहे। उनके करकमलों से पत्रक व पोस्टर का विमोचन किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के एक लाख 50 हजार परिवारों तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
पैलेस गार्डन, झाबुआ में हर-घर स्वदेशी अभियान का शुभारंभ करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया एवं प्रांतीय प्रचारक सोहन जी, साथ में सामाजिक महासंघ के पदाधिकारी।