DHAR

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on



धार, 29 अगस्त 2025। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत धार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

*कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह*

विकासखंड तिरला में शासकीय मॉडल स्कूल एवं शासकीय सांदीपनी विद्यालय तिरला के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि प्रतिवर्ष 29 अगस्त को भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

*खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने का संदेश*

इस अवसर पर युवाओं को खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बने रह सकें।

*विजेता टीमों को सम्मानित किया*

कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्राचार्य और समस्त स्टाफ, माय भारत टीम के सदस्य अमित भगोरे और विद्यालयों के खेल शिक्षक खुमसिंग मंडलोई, सुनील चौहान सहित समस्त खेल प्रतिभागी उपस्थित थे।

Trending