झाबुआ

सुवसरा में हुए हमले की निंदा
दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग

Published

on


     झाबुआ   सुवासरा मे जैन समाज के लोगों पर हुए हमले पर कठोर कार्यवाही और सुरक्षा देने कि
मांग श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ द्वारा करते हुए महासंघ ने,सुवासरा मे जैन समाज के साथ मारपीट एवं चाकुओ से हमले कि घटना का लेकर एवं आरोपियो द्वारा मामले पर साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ कर भय और आंतक फैलाने वाले आरोपियो कि कड़े शब्दो मे निन्दा करते हुए दोषियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कि मांग कि है. एवं शासन से मांग कि है कि घटना कि उच्चस्तरीय जाच कि जाकर दोषियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कि जाय और जैन समाज को सुरक्षा प्रदान कि जाय.
श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के संगठन प्रमुख अभय  चोपड़ा  एवं प्रदेश संयोजक डा. यशवंत भंडारी ने कहा कि सुवासरा मे जैन समाज कि सम्पत्ति के स्वामित्व कि सम्पति  होने पर भी आरोपियो द्वारा मारपीट और चाकुओं से हमले करने से  जैन समाज मे भय एवं आंतक व्याप्त है,कपितय तत्वों द्वारा आतंक फैलाने के लिये पोरवाल समाज को गुमराह कर सामाजिक सदभाव बिगाड़ना एक गंभीर अपराध है. जैन समाज सम्पूर्ण पोरवाल समाज का सम्मान करता है. एवं वर्षों से पोरवाल समाज के साथ मिल जुल कर रह रहा है. इस घटना से साम्प्रदायिक सदभाव जानबूझकर प्रभावित किया गया है.श्री चोपडा एवं भंडारी ने कहा कि पोरवाल समाज को भी इस घटना के सही तथ्यो   से अवगत कराया जायगा. साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से पत्र लिखकर प्रशासन को निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने कि मांग कि है

Trending