झाबुआ, 03 सितम्बर 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा डीडीआरसी प्रांगण में स्थित चाइल्ड विथ स्पेशल नीड्स के हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हॉस्टल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा और आरती में सम्मिलित हुए। गणेश चतुर्थी के प्रति बच्चों में उत्साह देखते ही बनता हैं। उन्होंने प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर गणपति स्थापना की। मूकबधिर छात्रों ने कलेक्टर का सांकेतिक भाषा में अभिनंदन किया। इस पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा भी सांकेतिक भाषा में उनका अभिवादन स्वीकार किया। बच्चों द्वारा बनाये गये मिट्टी की गणेश जी की सराहना की गई। कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ भोजन की गुणवत्ता का भी जाँच की गई। कलेक्टर द्वारा लाइट नहीं होने पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इनवर्टर की बैटरी लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान हॉस्टल के संचालक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।